आपसी मुहब्बत की मिसाल है सय्यद नय्यर
शहर बनारस की शायद ही कोई ऐसी गली होगी जहा ऐसी सांझी विरासत की मिसाल न हो। इसी सांझी विरासत की एक मिसाल है सय्यद नय्यर। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित काली महल पर रहने वाले सय्यद नय्यर एक ऐसी शख्सियत है जिनको देख कर हर नफरत मुहब्बत से अपने सर को झुका लेती है। सय्यद नय्यर पहनावे में सफ़ेद कुर्ता पैजामा पहनना पसंद करते है। सर पर हरा गमछा हमेशा ही रहता है। आँखों पर चश्मा, और चेहरे पर मुहब्बत का तेज। 15 वर्षो से करवाते है दुर्गापूजा काली महल स्थित दुर्गापूजा समिति लिटिल स्टार क्लब के सय्यद नय्यर पिछले 15 वर्षो से कार्यकारी अध्यक्ष है। समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव उर्फ़ राजू यादव है। मगर राजकुमार यादव उर्फ़ राजू यादव सय्यद नय्यर के बिना क्लब का कोई कार्य नही करते है। विगत 15 वर्षो से अधिक समय से सय्यद नय्यर राजू यादव के साथ जाते है, दुर्गा प्रतिमा पसंद करने में मुख्य भूमिका निभाते है। जिस प्रतिमा को सय्यद नय्यर पसंद करते है, पंडाल में वही प्रतिमा स्थापित होती है। मूर्तियों के बारे में बढ़िया जानकारी रखने वाले सय्यद नय्यर के सम्बन्ध में एक संस्मरण हँसते हुवे राजकुमार यादव...